ब्रैस्ट एंड सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया
Aug 04 2026
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा जिला सत्र न्यायलय कैंपस प्राधिकरण शिवपुरी में एक ब्रैस्ट एंड सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन श्रीमती रंजना चतुर्वेदी (सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) एवं डॉ सुनील कुमार द्वारा किया गया, इस कैंप के उद्घाटन में मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवपुरी राजेंद्र प्रसाद सोनी, विशेष न्यायाधीश अशोक शर्मा और कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट ग्वालियर से विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अनीता अग्रवाल तथा डॉ कोमल चौहान उपस्थित रहे। शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर के माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
उद्घाटन सत्र में डॉ अनीता अग्रवाल ने ब्रैस्ट कैंसर से बचने के लिए सेल्फ ब्रैस्ट एग्जामिनेशन पर जोर देते हुए 35 वर्ष के ऊपर की हर महिला को हर तीन वर्ष में मैमोग्राफी कराने की सलाह दी, उन्होंने आगे कहा कि निप्पल से डिस्चार्ज, स्तनों के आकर में परिवर्तन, गांठ व दर्द, त्वचा के रंग में परिवर्तन आदि लक्षणों को नजर अंदाज न करें और अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएँ एवं डॉ कोमल चौहान ने सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के वैक्सीन को लगवाने कि सलाह दी, उन्होंने कहा की 9 से 14 साल कि उम्र में दो खुराक और 14 से 45 की उम्र में तीन खुराक लगवाना चाहिए, फिर भी अगर किसी को कैंसर से बचाना है तो 25 साल की उम्र के बाद हर दो साल में पैपस्मीयर की जांच करानी चाहिए।
कैंसर हॉस्पिटल से डॉ अनीता अग्रवाल, डॉ कोमल चौहान, डॉ संतोष कुमार, सिस्टर लीलम्मा, सिस्टर मीनू, सिस्टर रजिया, सिस्टर उषा, श्रीमती नम्रता, यश अग्रवाल, ड्राइवर भारत, ड्राइवर मोनू, ड्राइवर पाठक, वार्डबॉय गनेशी उपथित रहे। जिला एवं सत्र न्यायालय से श्रीमती रंजना चतुर्वेदी (सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) एवं डॉ सुनील कुमार तथा उनकी पूरी टीम उपस्थित रहे। कैंप में 50 से भी अधिक महिलाओं का परिक्षण किया गया और उनके पैपस्मीयर के सैम्पल्स लिए गए तथा मैमोग्राफी परिक्षण की गयी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









