सावन मेले में होंगे विभिन्न आयोजन 8 अगस्त से

Aug 04 2026

ग्वालियर। सावन मेले में एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 8 अगस्त को म्यूजिकल प्रोग्राम सुरीली शाम संगीत के नाम का आयोजन शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। अनामिका म्यूजिकल ग्रुप द्वारा 9 अगस्त को एकल नृत्य प्रतियोगिता वैस्टर्न कैटेगरी वर्ग ए में 5 साल से 8 साल वर्ग बी में 9 साल से 14 साल वर्ग सी में 15 साल से 25 साल तक के प्रतियोगी भाग ले सकते हैं। युगल नृत्य प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में आयोजित होगी, जूनियर वर्ग एवम् सीनियर वर्ग 10 अगस्त को एकल नृत्य प्रतियोगिता युगल नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल एवम् सेमी क्लासिकल एवम् समूह नृत्य विभिन्न कैटगरी वैस्टर्न एवम् क्लासिकल 11 अगस्त को रंगोली सजाओ प्रतियोगिता मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता चेयर रेस प्रतियोगिता 12 अगस्त को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवम् पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह सभी आयोजन शाम 6 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में जो भी प्रतियोगी भाग लेना चाहते हैं वो ऑन स्पॉट अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।