सावन के प्रथम सोमवार पर भोले का रुद्राभिषेक कर 200 जरूरतमंदों को कराया भोजन

Aug 04 2026

ग्वालियर। सावन माह के प्रथम सोमवार को लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन इंटरनेशनल 2026-27 द्वारा गायत्री मंदिर में भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भाग लेकर भगवान शिव से सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 
रुद्राभिषेक के उपरांत दोपहर लगभग 12 बजे जयारोग्य चिकित्सालय (जेएएच) परिसर में जरूरतमंद एवं गरीबजनों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत लगभग 200 से अधिक लोगों को भोजन वितरित किया गया। भोजन प्राप्त कर लाभार्थियों ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, क्लब मेंटोर राका पाठक, आरसी नीरज जैन एवं पूनम अग्रवाल मार्गदर्शन में यह घोषणा की गई कि अन्नपूर्णा सेवा का यह सेवा प्रकल्प पूरे वर्ष नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन एवं सेवा पहुँचाने का सतत प्रयास किया जाएगा। लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन इंटरनेशनल समाजसेवा, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से निरंतर समाजहित में कार्य कर रहा है। अन्नपूर्णा सेवा प्रकल्प के माध्यम से क्लब वर्षभर जरूरतमंदों की सेवा हेतु समर्पित रहेगा। सेवा ही सर्वोपरि है। कार्यक्रम में नीतू अग्रवाल, लता उपाध्याय, स्वाति अग्रवाल, लायन ज्योति बंसल, दीपिका मित्तल, पिंकी बंसल, साधना गुप्ता, समता जैन, अन्नू अग्रवाल, मधु अग्रवाल, कामिनी गोयल, पूजा अग्रवाल, साधना अग्रवाल, उषा गुप्ता, ममता अग्रवाल, निधि बंसल, शारदा गोयल, शशि प्रभा, गायत्री गर्ग, सुमित्रा अग्रवाल, अनुपमा गोयल सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।