लक्ष्मण तलैया के चारों ओर पसरी गंदगी पर सुनील शर्मा एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया

Aug 03 2026

ग्वालियर। लक्ष्मण तलैया वार्ड क्रमांक 33 जो 15 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है यह पर्यटक तथा धार्मिक सौंदर्यीय ऐतिहासिक स्थान है, लक्ष्मण तलैया को लोग देखने घूमने भी आते हैं तथा त्योहारों पर मेला उत्सव भी देखने को मिलता है। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि नगर निगम प्रशासन का हाल ही में 77 लाख रुपया लगने के बाद भी वहां कोई विकास देखने को नहीं मिलता तालाब में गंदगी है तथा बीच फुब्बारा लगा हुआ है वह कभी चलता नहीं है एक गार्डन है जिसमें पेड़ और सुंदरता तो दूर की बात है वहां एक घास भी नहीं लगी रेलिंग के चारों ओर गंदगी का डेरा लगा हुआ है तथा वहां जो लोग भी घूमने जाते हैं गंदगी के मारे नाक में दम हो गई है।
इन परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के महामंत्री एवं ग्वालियर विधानसभा के नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन कर नगर निगम एवं निगम प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए तथा प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इसकी गंदगी और इन सब समस्याओं को समाधान नहीं किया गया तो नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।