राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने कविताओं के माध्यम से सम्पूर्ण भारत वर्ष में नाम रोशन किया
Aug 03 2026
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर 8 दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा था। सप्ताह के8 और अंतिम दिन राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक विशिष्ट अतिथि धनश्याम पिरोनिया पूर्व विधायक भांडेर संरक्षक सुरेश गुप्ता दादा थे। मुख्य अतिथि रमेश अग्रवाल ने कहा की राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने अपनी कविताओं के माध्यम से सम्पूर्ण भारत वर्ष में चिरगांव का नाम रोशन किया और उनके द्वारा रचित कविताओं को आज़ भी लोग गुनगुनाते रहते हैं। विशिष्ट अतिथि धनश्याम पिरोनिया ने कहा की राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी गहोई समाज से थे लेकिन गुप्त जी को सम्पूर्ण भारत वर्ष में प्रत्येक समाज के लोग उन्हें याद करते हैं और उनकी कविताओं को याद करते हैं। चिरगांव झांसी में जन्मे राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने अपनी कविताओं के माध्यम से अपनी एक अलग छाप छोड़ी है इस अवसर पर मैथलीशरण गुप्त अमर रहे के भी नारे लगाए गये। आयोजन में क्षेत्रीय पार्षद अंकित क_ल, धीरज गोयल, अशोक जैन, मुकेश कसाव, सुनील क_ल, रवि नगरिया, गोविन्द मंगल, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य जन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









