तीन क्लबों ने 51 पौधे लगाए और स्लोगन दिया एक पौधा दोस्ती के नाम

Aug 03 2026

ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर-अनुभूति व अध्या आराध्या ने मिलकर 51 पौधे लगाए और स्लोगन दिया एक पौधा दोस्ती के नाम। देविशा नेत्र चिकित्सालय में 51 पौधों का पौधारोपड़ किया गया। जिसमें जामुन, बेलपत्र, अनार, पपीता, शमी, अशोक, कदम्ब, अंगूर, केला, जामफल, चंपा, गुड़हल, आदि के पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि एमजेएफ मीनाक्षी गोयल ने कहा, कि वृक्षों से अच्छा कोई मित्र नहीं हो सकता क्योंकि ये हमें हवा ,छाया फूल फल और सब्जी देते हैं और बदले में हमसे कुछ नहीं चाहते द्य इसलिए आज के दिन पौधे लगाए गए हैं द्य ताकि हर साल हम मित्रता दिवस इनके साथ मनाए द्य सभी पौधों को मित्रता धागा भी बांधा गया और सबने मिलकर ये वचन भी लिया कि हम पक्की मित्रता इन पौधों से निभायेंगे।
उक्त कार्यक्रम अनुभूति और आध्या, आराध्या क्लब के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें आयोजक क्लब अनुभूति और सहयोगी क्लब आध्या और आराध्या रहे।  मुख्य अतिथि पूर्व रीज़न चेयरपर्सन एमजेएफ मीनाक्षी गोयल, विशिष्ट अतिथि जोन चेयरपर्सन अशोक शर्मा रहे। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश पाठक, नीलम गुप्ता रही। अध्यक्ष अंजू गर्ग लॉयंस क्लब अनुभूति आराध्या, अध्यक्ष लायन कल्पना प्रदीप, आध्या अध्यक्ष लायन अलका अग्रवाल लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति ने मुख्य अतिथि का स्वागत माला पहना कर किया साथ ही क्लब की सचिव लायन मनु शर्मा ने आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लायन नीलम शर्मा, डॉली अग्रवाल, गीता भटनागर, संध्या अग्रवाल, मंजू पाल, साधना बंसल, विजय खंडेलवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही चिकित्सालय के कार्यकर्ताओं ने पौधों की देखभाल का आश्वासन दिया।