श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति ने वृन्दावन सावन महोत्सव मनाया

Aug 03 2026

ग्वालियर। श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति द्वारा सेंट्रल पार्क होटल में सावन के इस मौसम में वृंदावन की झलक दिखाने वाला सावन महोत्सव आयोजित किया गया जिसमें समिति की सदस्य कृष्ण, कृष्ण सखी, राधा और अष्टसखी , ब्रज बाला, गोपी का रूप धारण कर के आईं। वृन्दावन सावन महोत्सव में कृष्ण-सखियों ने रास -लीला प्रस्तुत की और बृज बालाओं ने सावन लोक गीतों पर मगन होकर नृत्य किया। अंत मे सभी कृष्ण और सखियों ने  मिलकर महारास किया और वृंदावन के सावन को साकार किया। महोत्सव में सब सदस्यों ने पर्यावरण सखी बनकर वृक्षारोपण एवृं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। 
कार्यक्रम में अजंली भदौरिया, पूनम तोमर, नेहा सिसौदिया ने सावन पर आधारित  मनभावन नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का सृंचालन मोनिका भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में रेखा भदौरिया, साधना कुशवाह , संगीता भदौरिया, सुजाता सृंग्राम सिंह, रानू राजावत,  बीना कुशवाहा, मीना चौहान, सुनीता भदौरिया, नीति तोमर, मोनिका चौहान नीलम जादौन, अर्चना भदौरिया, मीरा तोमर, आकांशा सिकरवार, वर्षा भदोरिया, सीमा तोमर, रजनी तोमर, कुसुम राजावत सीमा भदौरिया आदि उपस्थित रही।