मित्रता दिवस पर लायन्स क्लब ग्वालियर आरिश ने किया 51 पौधों का वृक्षारोपण

Aug 03 2026

ग्वालियर। मित्रता दिवस के अवसर पर लायन्स क्लब ग्वालियर आरिश द्वारा प्रांतीय प्रोजेक्ट के अंतर्गत विवेकानंद नीडम में वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 51 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें आम, अनार, चीकू, अमरूद, सीताफल जैसे फलदार वृक्ष तथा नीम, अशोक एवं पीपल जैसे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण पौधे शामिल रहे। सभी अतिथियों एवं क्लब सदस्यों ने पौधारोपण कर वृक्षों पर फ्रेंडशिप बैंड बाँधते हुए प्रकृति संरक्षण और मित्रता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में एरिया लीडर अजय सप्रा, रीजन चेयरपर्सन सलिल गुप्ता, ज़ोन चेयरपर्सन मुकेश बिरोनिया तथा पास्ट कैबिनेट सचिव रमेश श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर क्लब की संस्थापक अध्यक्ष रजनी अग्रवाल, उपाध्यक्ष कामिनी गोयल, सचिव सनम शेख, कोषाध्यक्ष कल्पना बंसल, ज्योति सेंगर, शालिनी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, गीता अग्रवाल, अंजू गुप्ता सहित अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित एवं स्वच्छ ग्वालियर के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।