लायन्स क्लब ग्वालियर आरोहण ने मनाया फ्रेंडशिप डे, दोस्ती के रंग में रंगा समारोह
Aug 03 2026
ग्वालियर। लायन्स क्लब ग्वालियर आरोहण द्वारा प्रांतीय प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्लब सदस्यों के लिए फ्रेंडशिप डे का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों का उत्साह और आपसी सौहार्द देखते ही बनता था। कार्यक्रम संयोजक नीलम परिहार ने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत खूबसूरत पौधे भेंट कर किया। इस अवसर पर सदस्यों ने मिलकर केक काटकर फ्रेंडशिप डे का जश्न मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक एवं आकर्षक गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। विजेता सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मनभावन गीत-संगीत के बीच सदस्यों ने जमकर नृत्य किया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। हंसी-खुशी, मस्ती और दोस्ती के इन खुशनुमा पलों ने समारोह को यादगार बना दिया। अंत में सभी सदस्यों ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम ने ‘दोस्ती, अपनापन और साथ’ की भावना को जीवंत करते हुए सभी सदस्यों के बीच प्रेम, सौहार्द और आपसी जुड़ाव को और मजबूत किया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष वंदना जाजू, सचिव दीपाली सक्सेना, कोषाध्यक्ष शिखा हसीजा कार्यक्रम संयोजक नीलम परिहार सहित वंदना सिंह, मनोरमा अग्रवाल, रेखा सिंघल, निधि कपूर, भावना भदौरिया, डॉ. अर्चना प्रजापति, हिमांशी राव, मीनू सोनी, संगीता जौहरी, मनीषा श्रीवास्तव, निधि अग्रवाल, मोहिता गोयल, नीना राणा सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









