केरूआ फीडर से जुड़े ग्रामीणों ने पर्याप्त बिजली न मिलने पर की नारेबाजी,उपाध्यक्ष ने दिया था ज्ञापन
Aug 03 2026
भितरवार। आसपास के गांवों के लोगों को इन दिनों बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से बिगड़ी विद्युत व्यवस्था में कतई सुधार नहीं हुआ है। पर्याप्त बिजली न मिलने पर केरूआ फीडर से जुड़े गांवों के लोगों ने बिजली घर पर डेरा डाल लिया। बीते रोज रात भर से डेरा जमाए बैठे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने ग्रामीणों के साथ केरुआ और बाजना फीडर से जुड़े गांवों में पैदा हुई बिजली समस्या को लेकर एई को ज्ञापन दिया था। और तीन दिवस में विद्युत व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
जानकारी के अनुसार केरूआ फीडर से जुड़े ग्राम मोहनगढ़,देवगढ़ और जनकपुर के लोग बिजली समस्या को लेकर मोहनगढ़ सरपंच राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में बीते रोज रविवार की रात को बिजली घर पहुंचे। जहां उन्होंने उपस्थित विधुत कर्मियों से पर्याप्त बिजली न मिलने का दुखड़ा रोया। कोई सुनवाई न होने पर ग्रामीण रातभर बिजली घर पर डटे रहे। सोमवार को सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से हमारे गांव में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। मुश्किल से 2 घंटे ही लाइट मिल पा रही है। बिजली न मिलने से मवेशियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। बारिश होने के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे मच्छर जनित बीमारी फैलने की आशंका है। वहीं इस दौरान पूछने पर ग्रामीणों ने कहा कि पिछले दिनों नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने बिजली समस्या का निराकरण कराने एई को ज्ञापन दिया था। इसके बाद भी बिजली विभाग ने बिगड़ी बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया। वहीं इस दौरान एक ग्रामीण ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हमारी सुनवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में अधिक से अधिक ग्रामीण बिजली घर आयेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









