डॉ. प्रदीप को ‘डॉक्टर अवार्ड’ से सम्मानित होने पर प्रजापति समाज ने बधाई दी

Jul 31 2026

ग्वालियर। प्रजापति समाज के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि समाज के प्रतिभाशाली युवा चिकित्सक डॉ. प्रदीप प्रजापति (बीएएमएस), पुत्र किशनलाल प्रजापति(ओडपुरा) को आइकॉनिक ह्यूमन राइट्स एजुकेशन एंड ऑर्गनाइजेशन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में ‘डॉक्टर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह मोज़ेक सैंडोज़ बैंक्वेट हॉल, अशोक नगर, नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से चिकित्सा, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
डॉ. प्रदीप प्रजापति को यह सम्मान चिकित्सा सेवा, समाज के प्रति समर्पण और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त होने की जानकारी मिलते ही ग्वालियर सहित पूरे प्रजापति समाज में खुशी का माहौल बन गया। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों ने इसे पूरे समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए डॉ. प्रदीप प्रजापति को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।
समाजसेवियों ने कहा कि डॉ. प्रदीप प्रजापति ने अपनी मेहनत, लगन, सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्यशैली से यह सिद्ध किया है कि निरंतर परिश्रम और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ट पहचान बनाई जा सकती है। उनकी उपलब्धि प्रजापति समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे सम्मान समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढऩे का उत्साह प्रदान करते हैं और समाज का मान-सम्मान भी बढ़ाते हैं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज ने उनके निरंतर सफलता के पथ पर अग्रसर रहने की शुभकामनाएँ दीं।
डॉ. प्रदीप प्रजापति को सम्मानित होने पर शुभकामनाएँ देने वालों में अखिल भारतीय कुंभकार महासभा युवा शाखा के पूर्व जिलाध्यक्ष होतम सिंह प्रजापति, अटल सेना के जिलाध्यक्ष पुत्तू सिंह प्रजापति, रोहित प्रजापति, विवेक प्रजापति, नितिन प्रजापति, विशाल प्रजापति, आयुष प्रजापति, अनिल प्रजापति, अरुण प्रजापति, प्रवीण प्रजापति, आकाश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।