31 बेटियों को किया उत्कृष्ट छात्रा सम्मान से सम्मानित
Jul 31 2026
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था परिवार कि वार्ड 50 की अध्यक्ष सीमा गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मामा का बाजार में उत्कृष्ट छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद अनिल सांखला, माधवगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी, मंडल अध्यक्ष अमर कुटे, जय सिंह सेंगर, प्राचार्य एमएल पवैया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अमर कुटे एवं जय सिंह सेंगर ने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय है हम पहले भी ऐसे आयोजन में शामिल होकर बच्चियों को सम्मानित किया है। वही विद्यालय प्राचार्य एमएल पवैया ने कहा कि आज पहली बार संस्था द्वारा हमारे विद्यालय की 31 छात्राओं को सम्मानित किया है। यह बड़े ही हर्ष की बात है हम संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था अभी तक दस हजार से ज्यादा छात्राओं को उत्कृष्ट छात्रा सम्मान से सम्मानित कर चुके है। ओर यह सिलसिला अनवरत चलता रहेगा। वही थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बच्चियों को नशे से दूरी है जरूरी पर महत्वपूर्ण बात कही ओर सभी छात्राओं को शपथ भी दिलाई।
पार्षद अनिल सांखला ने संस्था के कार्य को सराहते हुए कहा कि संस्था निस्वार्थ भाव से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बच्चियों को सम्मानित कर रही है यह कार्य वाकई सराहनीय कार्य है। आज में उन सभी छात्राओं को बधाई देता हु। जिन्हें आज इस मंच से सम्मानित किया जा रहा है। तत्पश्चात विद्यालय की 31 छात्राओं को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस अवसर पर सीमा गर्ग, रेखा गर्ग, रेखा शर्मा, पम्मी खान सहित विद्यालय परिवार कि सम्मानीय शिक्षाएँ उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









