श्री जी की रसोई सेवा समिति ने कैंसर हॉस्पिटल में भोजन प्रसादी वितरित की

Jul 31 2026

ग्वालियर। श्री जी की रसोई सेवा समिति द्वारा कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों  एवं अटेंडरों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था पिछले एक वर्ष से अधिक समय से की जा रही है। संस्था द्वारा गौ सेवा औषधि सेवा वानर सेवा वृक्षारोपण आदि  कार्य भी किए जाते हैं। इसी क्रम में गुरूवार को श्री जी की रसोई सेवा समिति में द्वारा कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों और उनके अटेंडरों के लिए इडली, सांभर हलवा एवं शीतल जल की सेवा की व्यवस्था की गई। इस बार सेवा में मुख्य अतिथि निगम के पूर्व सभापति राकेश माहौर के साथ  अन्य सदस्यगण भानु प्रताप सिंह राजपूत, धर्मेंद्र प्रजापति, गौरव माहौर, सौरभ परिहार, विवेक कुशवाह, सौरभ परिहार, भगवती राठौर, कौशलेंद्र जय सविता एवं विक्रम परिहार आदि उपस्थित रहे।