ग्वालियर में ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न

Jul 31 2026

ग्वालियर। ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के चुनाव पूरे उत्साह, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक भावना के साथ शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की गई, जिसमें ग्वालियर के सैकड़ों ब्यूटिशियनों ने बढ़-चढ$कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सभी केंद्रों पर उत्साह का माहौल रहा और ब्यूटी इंडस्ट्री को एकजुट एवं सशक्त बनाने का संदेश देखने को मिला। शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदान हुआ। गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित रक्षिता ब्यूटी पार्लर, कोसकी ब्यूटी पार्लर (डीडी नगर), कायाकल्प ब्यूटी पार्लर (नई सड$क), रेडियंस रूम ब्यूटी पार्लर, 7 पल्स ब्यूटी पार्लर सहित अन्य मतदान केंद्रों पर भी चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए। सभी मतदान केंद्रों पर पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं ब्यूटिशियन साथियों ने मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
इस अवसर पर ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा स्वयं भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, मतदान केंद्र संचालकों, स्वयंसेवकों एवं मतदान में भाग लेने वाले ब्यूटिशियन साथियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होती है। नीरज जैन ने ग्वालियर के सभी ब्यूटिशियनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बड़ी संख्या में मतदान कर सभी साथियों ने संगठन के प्रति अपना विश्वास और एकजुटता प्रदर्शित की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उत्साह आने वाले समय में ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन सभी मतदाताओं, पदाधिकारियों, मतदान केंद्रों के सहयोगियों एवं चुनाव प्रक्रिया में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। चुनाव में प्राप्त मतों की गणना आज की जाएगी, जिसके पश्चात चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।