राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 3 अगस्त को गोवा में होगी
Jul 30 2026
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन की 11वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 3 अगस्त को गोवा में होगी एवं 140वां अग्रवैशय युवक युवती परिचय सम्मेलन महाराजा अग्रसेन भवन गोवा में होगा। उक्त जानकारी देते हुए राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि गोवा में होने वाली राष्ट्रीय कर समिति बैठक में संस्था के अनेकों शहरों के पदाधिकारी गोवा पहुंच रहे गोवा में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग में समाज बंधु काफी गंभीर विषयों पर गहन चर्चा करेंगे। जिसमें रिश्तो में आ रही दरारें के कारण जो रिश्ते टूट रहे हैं उसे पर गंभीरता से चर्चा होगी, ऐसे समाज कि युवाओं को रोजगार कैसे उपलब्ध हो इस पर चर्चा होगी, शादी विवाह में होने वाली बुफे भोजन को बंद कर बैठकर भोजन खिलाने का सभी लोग अपने-अपने विचार रखेंगे, महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी समाज गंभीरता से चर्चा करेगा, शादी के आयोजन में नॉनवेज भजन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगे इस बैठक में निर्णय दिया जाएगा। साथ ही मृत्यु भोज न करने की शपथ लेंगे अग्रबनधु, और इस पर पूर्ण रूप से रोक लगाने पर चर्चा होगी।
3 अगस्त को ही संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 245 सक्रिय सदस्य अपना मत देकर करेंगे। इसके लिए तीन प्रत्याशी राजेश ऐरन ग्वालियर हरिओम अग्रवाल पोरसा एवं विशन कुमार मित्तल फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश है, अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा 140वां युवक युवती परिचय सम्मेलन के कार्यक्रम का शुभारंभ गोवा के पूर्व कलेक्टर एनडी अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि अग्रवाल समाज अध्यक्ष गोवा के जितेंद्र कुमार अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम में आगरा से महावीर अग्रवाल भोपाल से श्रीमती ज्योति बंसल धौलपुर से पीयूष मित्तल डबरा से संतोष अग्रवाल को श्रीमती रचना लोहिया विष्णु अग्रवाल, राजीव अग्रवाल सहित अनेकों पदाधिकारी पहुंच रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









