गुरु पूर्णिमा पर काशी बाबा देव स्थान पर श्रृद्धालुओं की भीड़

Jul 30 2026

ग्वालियर। प्रजापति समाज के आराध्य श्री काशी बाबा देव ओर उनके गुरु स्थान झिलमिल नदी के किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपने आराध्य देव काशी बाबा जी की समाधि पर शीश नवाकर आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर यात्रियों की सुविधा को लेकर जगह जगह भण्डारे लगाए गए।श्रृद्धालु सुबह 4 बजे से आना शुरू हुआ जो दिन भर पूजा, कथा दर्शन का सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहा। इस अवसर पर प्रजापति समाज सेवा संघ टीम के अनिल प्रजापति द्वारा बाबा चांदी के चरण पादुका मंदिर पर स्थापित करने के साथ पूरे प्रांगण में सफाई व वृक्षारोपण कार्य किया। जिसमें नारायण दास प्रजापति, रामबाबू प्रजापति, पूरन सिंह प्रजापति, रामोतार प्रजापति, सुरेश प्रजापति, मन्नी राम प्रजापति, रामसेवक प्रजापति, बलराम प्रजापति, कमल, अंजलि प्रजापति, पार्वती, ज्योति, भगवान दास, हरीश, जयकिशन, कल्लू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।