अंडर 17 स्टेट टूर्नामेंट ओपन कैटेगरी में दिवित गंगवाल और गल्र्स में याशी जैन विजेता बने

Jul 30 2026

ग्वालियर। जला शतरंज संघ ग्वालियर के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि मध्य प्रदेश स्टेट सिलेक्शन अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 7 वल्र्ड स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। श्रेयांस सिंघल ने बताया ओपन वर्ग के प्रमुख मुकाबलों में राउंड-1 में अथर्व पलटा का मुकाबला ओम भाटिया से हुआ। राउंड-2 में दिवित गंगवाल ने तनिषा त्रिवेदी का सामना किया। राउंड-3 में रुद्राक्ष और प्रांजल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। राउंड-4 में ओम भाटिया का मुकाबला युवराज से हुआ। राउंड-5 में ओम भाटिया और दिवित गंगवाल आमने-सामने रहे, जबकि राउंड-6 में दिवित गंगवाल और अथर्व पलटा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बालिका वर्ग में राउंड-1 में वान्या सक्सेना और आराध्या मित्तल के बीच मुकाबला हुआ। राउंड-2 में स्वस्ति चौहान, राउंड-3 में शुभी शर्मा, राउंड-4 में अदिति यादव तथा राउंड-5 में याशी जैन और शुभी शर्मा के बीच मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में वल्र्ड स्कूल की प्राचार्या ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ. बृज किशोर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो बच्चों में एकाग्रता, धैर्य, तार्किक सोच और निर्णय क्षमता का विकास करता है। इस अवसर पर आरबीटर राजेश द्विवेदी आकाश सेठ मयंक गर्ग को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्पूर्ण टूर्नामेंट में ओपन कैटेगरी में दिवित गंगवाल प्रथम स्थान प्राप्त किया अथर्व पलटा द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवम् रूद्राक्ष गर्ग तीसरे स्थान पर अपना स्थान बना पाये। गल्र्स कैटेगरी में याशी जैन प्रथम स्थान प्राप्त किया शुभी शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और आर्या अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी जगह बनाई।