भारतीय ज्ञान परम्परा का भव्य आयोजन किया गया

Jul 30 2026

ग्वालियर। महर्षि सान्दीपनी गुरूपर्व पर भारतीय ज्ञान परम्परा का भव्य आयोजन किया गया। सभी स्टाफ ने मिलकर सरस्वतीपूजन, वेद व्यास पूजन, महर्षि सान्दीपनी की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। वेदपाठ, श्लोकपाठ, गीतो के माध्यम से सामूहिक कार्यक्रम मै सभी ने मनमोहक प्रस्तुतिकरण किया गया। मुख्य अतिथी डा पुरुषोतम गौतम सेवानिवृत्त प्राचार्य ने बताया कि संस्कृत साहित्य समृद्ध है इसके माध्यम से भारतीय ज्ञान परम्परा को जीवन्त बनाया जा सकता है। गुरू ज्ञान से ही ईश्वर को समझा जा सकता है। अध्यक्षीय उदबोधन करते हुऐ प्रोफेसर मनीष खैमरिया प्राचार्य ने बताया महर्षि सान्दीपनी गुरू का जीवन प्रेरणादायक, श्रीकृष्ण, वेद व्यास आचार्य के साहित्य से जीवन मै अमूलचुल परिवर्तन होता है। संस्कृत काव्य पाठ डा. बालकृष्ण शर्मा,डा.सत्येंद्र शास्त्री.ने सुनाये। सभी स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन आचार्य वेदप्रकाश सारस्वत ने किया। आभार प्रकट सत्येंद्र शास्त्री ने किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओ ने गुरू जनो को तिलक लगाकर पुष्प माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जतरूराम भगत, श्याम देव सिह पैकरा, जगजीवन राम भगत, लालसाय राम भगत, कृति जैन, विमलेश चौहान आदि उपस्थित रहे।