चकलेश्वर धाम जय माँ काली कामाख्या धाम में ‘गुरु दीक्षा समारोह’ का आयोजन हुआ

Jul 30 2026

ग्वालियर। जय माँ काली कामाख्या धाम एवं चकलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पंच दशनाम जूना अखाड़ा के नागा संन्यासी महंत अनिल शंकर नन्दगिरी  के सान्निध्य में ‘गुरु दीक्षा समारोह‘ का आयोजन गुप्तेश्वर महादेव के नीचे चकलेश्वर महादेव मंदिर गोलपहाडिय़ा पर किया गया। यह आयोजन आध्यात्मिक साधना, गुरु भक्ति और सनातन परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से किया गया कार्यक्रम में ग्वालियर साधु-संत एवं श्रद्धालु सम्मिलित हुए। आयोजकों के अनुसार इस पावन अवसर पर दीक्षा लेने वाले साधकों को गुरु मंत्र एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। समारोह के समापन पर रात्रि 8 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।