भाजपा स्वामी विवेकानंद मंडल ने किया दीप प्रज्वलन

Jul 30 2026

ग्वालियर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी विवेकानंद मंडल द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर बौद्ध नगर गुढ़ा वार्ड 52 संत रविदास सामुदायिक भवन पर ‘दीप प्रज्वलन’ एवं मिष्ठान वितरण के साथ समरसता संकल्प अभियान प्रारंभ किया। इस अवसर मंडल अध्यक्ष अमर कुटे ने संत शिरोमणि रविदास जी के समरसता भाव एवं भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा आगामी 7 महीने तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल महामंत्री गोपाल जाटव, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती ममता आर्य, राकेश कटारे, अशोक राजोरिया, राजू कुशवाह, शुकंतका तोमर, रमा चौबे, सुनील भदौरिया, दिव्यादित्य पवैया, अरुण चौहान, लक्ष्मण सिंह राणा, टीकाराम कुशवाह, रामस्वरूप कुशवाह, विनोद सिकरवार सहित क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।