लायन्स क्लब आरोहण ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Jul 30 2026

ग्वालियर। लायन्स क्लब ग्वालियर आरोहण द्वारा विवेकानंद नीडम परिसर में क्लब अध्यक्ष वंदना जाजू के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन एवं स्वस्थ इकोसिस्टम के निर्माण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान लगभग 60 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें आम, जामुन एवं सीताफल जैसे फलदार वृक्ष, गुलाब एवं मोगरा जैसे पुष्पीय पौधे तथा औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पौधे शामिल थे। अतिथियों एवं क्लब सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर आईपीडीजी सुधीर बाजपेई, पीडीजी नितिन मांगलिक, एरिया लीडर  अजय सप्रा, आरसी सलिल गुप्ता, जेडसी हेमेन्द्र तिवारी, एडिशनल कैबिनेट सचिव जुबेर रहमान तथा पास्ट आरसी शिवशंकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कहा कि ‘एक वृक्ष केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। प्रकृति का संतुलित इकोसिस्टम बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी करना चाहिए।’ भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में क्लब सचिवदीपाली सक्सेना, कोषाध्यक्ष शखा हसीजा, ज्योति सिसोदिया, वंदना सिंह, ममता अग्रवाल, रेखा सिंघल, संगीता जौहरी,प्रसून गुप्ता, प्रीति शर्मा, हिमांशी सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।