भाविप ‘सहयोग’ शाखा ने जनकताल गौशाला में की वृहदगौ-सेवा

Jul 28 2026

ग्वालियर। भारत विकास परिषद, मध्य भारत प्रांत की ‘सहयोग’ शाखा द्वारा सेवा प्रकल्पों की श्रृंखला में मंगलवार को एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषद् के सेवा संकल्प को धरातल पर उतारते हुए 28 जुलाई को प्रतिदिन 3 वर्षों से लगातार चल रहे प्रात: ठीक 8:15 बजे बहोड़ापुर तिराहा पर सामूहिक राष्ट्रगान मुख्य अतिथि संजीव सिंह सिकरवार के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ हुआ।
प्रांतीय मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के इस गौ सेवा के इस पुनीत कार्य में मुख्य अतिथि ‘दैनिक मध्यराज्य’ समूह के प्रकाशक/संपादक का जनकताल गौशाला में आगमन पर शाखा पदाधिकारियों द्वारा मोतियों की माला पहनाकर आत्मीय एवं भावभीना स्वागत किया गया। जिसके उपरांत सेवा गतिविधि संयोजक कन्हैया लाल सिंघल, अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल सचिव रामनाथ अग्रवाल एवं समर्पित सदस्यों के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने जनकताल गौशाला पहुंचकर शाखा सहयोग के सदस्यों के सहयोग से मूक गौवंश के सेवार्थ 500 किलोग्राम हरा चारा एवं उत्तम गुणवत्ता के गुड़ की व्यवस्था की गई।  साथ ही वन्य जीवों के प्रति करुणा भाव रखते हुए बंदरों के लिए केले की व्यवस्था की गई। 
 इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजीव सिकरवार ने शाखा के सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद ‘सहयोग’ शाखा समाज हित और जीव-दया के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रही है; संकट के समय में मूक पशुओं और वन्यजीवों की इस प्रकार निस्वार्थ सेवा करना ही सच्ची मानवता है और परिषद के ये संस्कार समाज को नई दिशा दे रहे हैं। इस दौरान उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भविष्य में भी ऐसे लोक-कल्याणकारी कार्यों को निरंतर गति देने का सामूहिक संकल्प लिया। सेवा कार्य के उपरांत सभी सदस्यों ने गौशाला परिसर में स्थित भगवान वि_ल एवं संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर प्राणिमात्र के कल्याण की कामना की। 
इस अवसर पर सुभाष अग्रवाल, उमा अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, अशोक गर्ग, पप्पू अग्रवाल, विनोद सिंघल, शेफाली सिंघल, रेखा गर्ग, रामकृष्ण अग्रवाल, कन्हैया लाल सिंघल, नंदकिशोर अग्रवाल, मुकेश बंसल, मोहनलाल गर्ग, ओम प्रकाश यादव, बंटी लाल मित्तल, गुडिय़ा मित्तल, रामदास, मन्नालाल अग्रवाल, सुदामा अग्रवाल, भुजवल सिंह यादव, पवन सिंगला, दिलीप अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह धाकड़, कन्हैयालाल सिंघल (एडवोकेट), जगमोहन सक्सेना, सतीश बंसल एवं रवींद्र कुमार गर्ग सहित शाखा के अनेक सम्मानित सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।