नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को मिला लाभ

Jul 28 2026

ग्वालियर। भारत विकास परिषद, मध्य भारत उत्तर प्रांत की ‘सहयोग’ शाखा द्वारा माधोगंज स्थित आहुजा क्लिनिक में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रांत के मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 2बजे तक चले इस शिविर में क्षेत्र के 181 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उपचार का लाभ लिया। शिविर में आए नागरिकों की नि:शुल्क डायबिटीज (मधुमेह) एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच की गई। इसके साथ ही महिला मरीजों के लिए स्त्री रोग संबंधी परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण की विशेष व्यवस्था की गई थी।
शिविर में डॉ. आहूजा द्वारा जनरल फिजिशियन एवं स्किन (त्वचा) से संबंधित रोगों के मरीजों को देखा गया, वहीं डॉ. नेहा गुप्ता एवं डॉ. अभिनंदनी द्वारा स्त्री रोग से संबंधित बीमारियों का परीक्षण व परामर्श दिया गया।जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को परिषद की ओर से नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके साथ ही शाखा की तरफ से शिविर में आए सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाई भी वितरित की गई। शिविर में रीजनल संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल एवं प्रांतीय संयोजक जयजीव मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने ‘सहयोग’ शाखा के निरंतर चलने वाले सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा प्रकल्प समाज में मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की सच्ची प्रेरणा देते हैं।इनका रहा सराहनीय योगदान शिविर को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, सचिव रामनाथ अग्रवाल, सेवा गतिविधि संयोजक कन्हैया लाल सिंघल, महिला सहभागिता गतिविधि संयोजक श्रीमती शेफाली सिंघल, पप्पू अग्रवाल एवं श्रीमती सुमन अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही वरिष्ठ सदस्य अशोक गर्ग, तुलसीदास वैश्य, विनोद सिंघल, रामकृष्ण अग्रवाल, कृष्णकांत, शशिकांत अग्रवाल, दिनेश चंद्र बंसल व प्रशांत गुप्ता सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।शिविर के समापन पर समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। शाखा की ओर से मानव सेवा के प्रति डॉक्टरों के समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया गया।