नशा जीवन को बर्बाद करता है, नशे से दूरी बनाये रखे

Jul 28 2026

ग्वालियर। शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे रैली, शपथ ग्रहण, निबन्ध लेखन, रिल सोशलमिडिया पर प्रचार-प्रसार, नशा एक अभिशाप है नशे से दूरी बनाये विषय पर व्याख्यान माला आदि कार्यक्रमो में समस्त स्टाफ मौजूद रहा। श्लोकपाठ, वेदपाठ, स्वाध्याय के कार्यक्रमो के अध्यक्ष प्रोफेसर मनीष खैमरिया, प्राचार्य ने बताया तमाखू, गुटका, शराब, चरस, भांग आदि नशे से दूरी बनाये और स्वाध्याय, पठनपाठन, योगाभ्यास मै समय को लगाये। कार्यक्रम प्रभारी सत्येंद्र शास्त्री,और श्रीमती कृति जैन ने छात्राओ और छात्रो को पुस्तकालय मै बैठकर संस्कृत व्याकरण, साहित्य, ज्योतिष के अलावा आधुनिक साहित्य को पढने मै रूची पैदा करे बताया और संचालन किया।सभी लोग नशे से दूरी बनाये रखे के पोस्टर,सूचनाये,नारे आदि दिवालो पर चिपकाये गये। प्रतियोगिताओ के निर्णायक डा. बालकृष्ण शर्मा, जतरूराम भगत, श्याम देव सिह पैकरा, जगजीवन राम भगत, लालसाय राम भगत, वेदप्रकाश सारस्वत, अविनाश त्रिपाठी रहे।
वहीं आज शासकीय संस्कृत महाविद्यालय परिसर मै 12 से 4 बजे तक गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया जायेगा। सभी स्टाफ को तिलक लगाकर, प्रार्थना करके, श्लोकपाठ, गुरू स्तुति पाठ,मन्त्रपाठ से और पुष्पो से सम्मानित करेगे सभी छात्र छात्राये अपने क्लास टीचर आदि का स्वागत करेगे।सभी अपनी अपनी मनमोहक प्रस्तुतिकरण देगे।