बारिश थमी, उमस से लोग बेहाल, जल्द अच्छी बारिश के आसार
Jul 27 2026
ग्वालियर। सोमवार को भी बारिश नहीं हुई, जिससे लोगों को तेज धूप और भीषण उमस का सामना करना पड़ा। सुबह से ही धूप तेज रही और हवा में नमी बढऩे से दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही। शहर का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ग्वालियर में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय होने पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग का अनुमान है कि 30 जुलाई के बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम रही। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छाते, गमछे और पानी की बोतल के सहारे गर्मी से बचने की कोशिश करते नजर आए। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। शहरवासियों को अब 30 जुलाई के बाद अच्छी बारिश होने की उम्मीद है, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









