मप्र अंडर 17 स्टेट चैस चैंपियनशिप 2026 28 जूलाई से
Jul 27 2026
ग्वालियर। जिला शतरंज संघ ग्वालियर व मध्य प्रदेश चैस एसोसिएशन अडॉप्ट कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश अंडर 17 स्टेट चैस चैंपियनशिप का आयोजन 28 एवम् 29 जुलाई को ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी मप्र चैस एसोसिएशन के यश पाल ने देते हुए बताया की जिला शतरंज संघ ग्वालियर के द्वारा आग्रह पर यह आयोजन ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। जिला शतरंज संघ ग्वालियर के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि स्टेट टूर्नामेंट अंडर 17 की मेजबानी ग्वालियर को सौंपी गई है और इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। संजय क_ल ने बताया कि यह टूर्नामेंट 28 एवम् 29 जूलाई को ग्वालियर में 7 आई वर्ड स्कूल शिवपुरी लिंक रोड में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट एसी हाल में आयोजित किया जाएगा इस आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इस टूर्नामेंट को छ राऊंड में पूरा किया जाएगा इसमें भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को अपना ओरिजनल जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
वहीं 28 जुलाई को प्रात: 10 बजे प्लेयर मीटिंग आयोजित की जायेगी 10:30 बजे इसका विधिवत शुभारंभ किया जायेगा और 11 बजे प्रथम राउंड प्रारंभ होगा दूसरा राउंड 2 बजे से आयोजित होगा एवम् तीसरा आयोजन 4:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। 29 जुलाई को प्रात: 10 बजे चौथा राऊंड 12:30 बजे 5 वा राऊंड और 2:30 बजे छटवां एवम् अंतिम राउंड रहेगा और समापन एवम् पुरस्कार वितरण समारोह 29 जुलाई को शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









