बापू आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर छाता वितरण के साथ होगा विशाल भंडारा 29 को

Jul 27 2026

ग्वालियर। संत आशाराम आश्रम ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर प्रांगण में 29 जुलाई को प्रात: 10 बजे से गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें 11 बजे तक पादुका पूजन, 12 बजे से आशा रामायण पाठ एवं सत्संग कार्यक्रम विजय महाराज द्वारा कराया जाएगा। दोपहर 2 बजे से ऋषि प्रसाद जयंती पर साधकों को पारितोषिक वितरण और पांच सैकड़ा आदिवासियों को नि:शुल्क छाते भेंट कर शुरू होगा विशाल भंडारा जिसमें करीब तीन हजार साधक भक्तगण प्रसादी ग्रहण करेंगे। शहर भर से भक्तों की सुविधा के लिए डीडी नगर, मुरार, हजीरा, बाड़ा, आनंद नगर से बस की व्यवस्था भी रखी गई है। आश्रम में साज सज्जा कर गुरु मंदिर व्यास पीठ परिक्रमा निवास ऋषि प्रसाद सत्साहित्य स्टाल बढ़ दादा पीपल बादशाह को हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों की सुविधा युक्त तैयारी की गई है। जल शरबत सेवा इत्यादि की व्यवस्था भी की गई है। श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल, बालसंस्कार मंडल व अंय पदाधिकारियो ने कार्यक्रम में शामिल हो कर सफल बनाने की हार्दिक अपील की है।