पर्यावरण का संदेश देने चित्रांकन प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा बच्चों ने लिया हिस्सा

Jul 27 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर साहित्यिक व सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। श्रृंखला में 27 जुलाई सोमवार को प्रात: 10 बजे से पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश देने हेतु निशुल्क डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल में किया गया। 
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि डाइंग प्रतियोगिता में 300 से ऊपर बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा, इस आयोजन का शुभारंभ थाना प्रभारी इंदरगंज दीप्ति तोमर व मुख्य संयोजिका डॉ शिखा क_ल ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।
 मुख्य अतिथि दीप्ति तोमर ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त सम्पूर्ण भारत वर्ष में अपनी कविताओं के माध्यम से जाने जाते थे। उनकी कविताओं  को लोग भी गुनगुनाते रहते हैं। संस्था द्वारा इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रमाण पत्र भी मौके पर वितरित किए गये और डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर निशुल्क वितरण की गई। आयोजन को तीन आयु वर्ग में विभाजित किया गया था। इसमें वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चों को अपना मनपसंद कुछ भी बनाना था। वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक बच्चों को पर्यावरण सुरक्षित का संदेश देने पर चित्रांकन बनाना था। वर्ग सी है 15 साल से 25 साल तक के बच्चों को किसी भी महापुरुष पर चित्रांकन करना था। सभी को 90 मिनट की समय सीमा में अपना चित्रांकन करना था। इस आयोजन में निर्णायक मंडल में कंचन भदौरिय,  ज्योति सक्सेना, हिमांशी यादव उपस्थित थीं। डाक्टर मनीष रस्तोगी धीरज गोयल अशोक जैन राजेश त्रिपाठी उपस्थित थे।