जेसीआई ग्वालियर की लेडी जेसी विंग द्वारा पिंक प्लैनेट का आयोजन

Jul 26 2026

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर की लेडी जेसी विंग द्वारा पिंक प्लैनेट (बार्बीस विद अ ट्विस्ट) का आयोजन होटल में किया गया। जिसमें संस्था की सभी लेडी जेसी सदस्य ड्रेस कोड शेड्स ऑफ पिंक में उपस्थित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुयश हॉस्पिटल से डॉक्टर मोनिका जैन उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि द्वारा बेस्ट बार्बी लेडी जेसी खूबी गोयल, फ्लोर क्वीन लेडी जेसी चारू गोयल, बेस्ट एटायर लेडी जेसी सजल पीयूष अग्रवाल, बेस्ट हील्स लेडी जेसी बीनू खंडेलवाल को अवार्ड दिया गया। साथ ही तंबोला के विनर्स को भी गिफ्ट प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था से कपिल अग्रवाल, पारुल मेहरा, रुचि अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, वंदना शर्मा, वीणा अग्रवाल, अलका ग्रोवर, श्वेता बिंदल, शिवानी अग्रवाल, मन्नत कामरा व बड़ी संख्या में लेडी जेसिरेट्स उपस्थित थी। इस कार्यक्रम की समन्वयक रानू गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक राधिका मित्तल व् प्रियांशी सिंघल, कार्यक्रम के प्रभारी  तरुण अग्रवाल थे।