श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई
Jul 26 2026
ग्वालियर। सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नबंबर माह में कराया जा रहा है। श्रद्धेय अनिरूद्ध आचार्य महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जायेगा। कथा 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक फूलबाग मैदान पर होगी। कथा की तैयारियों को लेकर जन उत्थान न्यास द्वारा गठित मुख्य आयोजन समिति की बृहद बैठक जी.वाय.एम.सी क्लब में आयोजित की गई। बैठक में श्रीमद् भागवत कथा के सूत्रधार, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, महेश मुदगल्, अचलेश्वर न्यास अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, संतोष सिंह भदौरिया गुरू, रामबाबू कटारे, गिर्राज गुरूजी, व्यवसायी अशोक गोयल, धमेन्द्र बुकोलिया, पुरूषोत्तम भार्गव, मुकेश गुप्ता आदि मंचासीन रहे। बैठक का संचालन डॉ. राकेश अग्रवाल ने किया एवं आभार राजीव चढ्ढा, राम पाण्डे एवं कुट्टा पहलवान ने व्यक्त किया। बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिये। बैठक में महेश मुदगल् ने कहा कि कार्यालय के उद्घाटन एवं कथा का समय अगली बैठक तक तय कर लिया जायेगा। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिव्य एवं भव्य होगा। गिर्राज गुरूजी ने कहा कि भागवत कथा में अभूतपूर्व संकल्प के साथ 108 यजमान एवं 108 विद्वान होना चाहिए एवं कथा का समय दोपहर 1 से 5 बजे तक रखा जाये। उन्होंने विधायक डॉ. सिकरवार की तरीफ करते हुये कहा कि डॉ. सिकरवार द्वारा वर्ष भर धार्मिक, सामाजिक एवं क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजन किये जाते है।
श्रीमद् भागवत कथा के सूत्रधार, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि आचार्य अनुरूदाचार्य की कथा के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था व कथा हेतु 108 आचार्यों की व्यवस्था की जायेगी। कथा के प्रचार-प्रसार के लिये शहर के सभी मंदिरों पर वैनर लगाये जायेगे। उन्होंने कहा कि कथा के दौरान प्रतिदिन गाय के घी से निर्मित प्रसाद का वितरण श्रृद्धालुओं को किया जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









