गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम जयपुर में होगा:बाबा उमाकांत महाराज

Jul 26 2026

ग्वालियर। संत बाबा जय गुरुदेव महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत बाबा उमाकांत महाराज का गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम जयपुर में अजमेर रोड पर ठीकरिया आश्रम पर होने जा रहा है। जिसमें देश-विदेश के भक्तजन आएंगे, गुरु दर्शन कर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाएंगे। डॉक्टर हरिराम शाह ने बताया  पूज्य महाराज का कार्यक्रम जयपुर में होने जा रहा है। इसमें संदेश के रूप में लोगों को शाकाहारी सदाचारी और नशा मुक्त रहने का संदेश बाबा  देंगे, साथ ही साथ देशभक्ति का पाठ पढ़ाएंगे जीवन में कठिनाइयां मुसीबत से छुटकारा पाने का उपाय बताएंगे जीते जी भगवान से मिलने का भगवान को प्राप्त करने का रास्ता यानी नाम दान देंगे रास्ता बताएंगे जिससे आप अपने घर में बैठ करके साधना कर सकते हैं।