वीआरजी महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

Jul 26 2026

ग्वालियर। विजयाराजे शासकीय कन्या स्नात्कोतर महाविद्यालय मुरार, ग्वालियर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीस)की छात्राओं द्वारा विविध देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: महाविद्यालय परिसर एवं  आसपास के क्षेत्र में देश भक्ति एवं जन जागरूकता रैली के साथ हुआ रैली के दौरान कैडेट्स  ने भारत माता की जय, वंदे मातरम,’ शहीदों का सम्मान राष्ट्र का अभिमान ‘जैसे उद्घोष के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र प्रेम एवं देश भक्ति का संदेश दिया। इसके उपरांत एनसीसी एवं एनएसएस की छात्राओं को मुख्य वक्ता  पूर्व एनसीसी अधिकारी मेजर राजवीर सिंह किरार ने कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक विजय भारतीय सैनिकों के अदमय साहस शौर्य एवं पराक्रम का उल्लेख करते हुए छात्राओं को अनुशासन कर्तव्य निष्ठा एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी। एनसीसी अधिकारी ले. डॉ मौसमी सिंह ने छात्राओं को संबोधित कर बताया कि देश के वीर शहीदों का बलिदान हमारी अमूल्य धरोहर है जिसे प्रत्येक युवा पीढ़ी को सदैव स्मरण रखना चाहिए। कार्यक्रम में एनसीसी एवं एनएस एस के कैडेट्स ने अपने प्रेरणादाई विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वीर सैनिकों का अदमय साहस त्या्ग और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रीयहित एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी की सीनियर अंडर ऑफिसर निकिता तोमर द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी अधिकारी ले. डॉ मौसमी सिंह, एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिंह एवं डॉ इंदु गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया