ऑल इंडिया रेनबो फाउंडर डे मनाया

Jul 26 2026

ग्वालियर। लीनेस क्लब ग्वालियर मैन प्रांत आरएम-1 स्वयं सिद्धा द्वारा ऑल इंडिया रेनबो फाउंडर डे मनाया गया। आरसी लीनेस डॉ मीरा जैन की आधिकारिक यात्रा संपन्न कराई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्रेसिडेंट लीनेस डॉ आशा माथुर रही। दीप प्रज्वलित कर ध्वज वंदना का वाचन लीनेस सुनीता सिकरवार ने किया। सभी का स्वागत वंदन अभिनंदन अध्यक्ष लीनेश गीता शर्मा द्वारा पुष्प मालाओं और श्रीफल भेंट कर किया गया। कथक नृत्य में कृष्ण भक्ति गीतों पर बालिकाओं के नृत्य ने मन मोह लिया। पूर्व अध्यक्षों का सम्मान अध्यक्ष द्वारा माला और श्रीफल देकर किया गया। और सभी पूर्व अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार रखें जो प्रेरणा स्त्रोत थे। आरसी लीनेस डॉ मीरा जैन ने सभी चेयर पर्सन को प्रोजेक्ट पुरा करने का आग्रह किया। प्रांतीय प्रोजेक्ट गर्भवती महिलाओं को सेहत की पोटली का वितरण करीब 100 पोटलियों का लक्ष्य रखा गया। लीनेस डॉ आशा माथुर द्वारा रेनबो डे के बारे में बताया गया कि पूरे प्रांत में किस तरीके से रेनबो फाउंडर डे मनाया जा रहा है। मोहे पनघट पर नंदलाल छेड़ गयो पर डॉक्टर माथुर मैडम ने बहुत ही शानदार डांस किया। मंच संचालन कर रही है सलमा कुरैशी ने शेरो शायरी से सब का मन मोह लिया। आभार लीनेस उषा सिकरवार ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष  प्रतिमा सिंह, कांति व्यास, निरुपमा भटनागर, अरुण, गंगा आदि उपस्थित रही।