नशा नहीं शिक्षा चुनो, सुंदर भविष्य खुद बुनो
Jul 26 2026
ग्वालियर। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली और एक जागरूक, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वह नशा नहीं शिक्षा चुनो और सुंदर भविष्य का निर्माण करो। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा नें अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पांडे ने समस्त विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता ही समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









