भाविप सहयोग शाखा द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 26 जुलाई को
Jul 24 2026
ग्वालियर।भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की सहयोग शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत 26 जुलाई एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आहूजा क्लिनिक माधवगंज में लगेगा। प्रांत के मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि यह शिविर आहूजा क्लिनिक के विशेष सहयोग से आयोजित हो रहा है, जिसमें शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा गुप्ता महिलाओं से संबंधित रोगों का परीक्षण करेंगी। वहीं, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आहूजा द्वारा चर्म रोगों की जांच और जनरल फिजिशियन डॉ. राजोरिया द्वारा सामान्य बीमारियों का चेकअप किया जाएगा। इसके साथ ही शिविर में आने वाले सभी मरीजों की डायबिटीज (शुगर) और ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांचें भी पूरी तरह नि:शुल्क की जाएंगी। संस्था द्वारा डॉक्टरों के परामर्श के बाद सभी जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी बांटी जाएंगी। परिषद के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक नागरिकों से इस शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









