प्रजनन एवं स्वास्थ्य सुरक्षा पर युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Jul 24 2026
ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑ$फ इंडिया (एफपीएआई), ग्वालियर शाखा द्वारा प्रजनन एवं स्वास्थ्य सुरक्षा विषय पर युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रजनन स्वास्थ्य, सुरक्षित व्यवहार तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में शाखा की जनरल मैनेजर नीलम दीक्षित ने कहा कि युवाओं का स्वस्थ एवं जागरूक होना समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य से जुड़ी सही और वैज्ञानिक जानकारी अपनाएं तथा किसी भी भ्रांति या अफवाह पर विश्वास न करें। प्रोग्राम ऑफिसर अच्छेद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि एचआईवी, यौन संचारित संक्रमणों (एसटीआई) तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित व्यवहार अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में स्वास्थ्य संबंधी संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। फाइट बैक फंड प्रोजेक्ट की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा श्रीवास्तव ने युवाओं को प्रजनन स्वास्थ्य, एचआईवी की रोकथाम, सुरक्षित यौन व्यवहार तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समय पर सही जानकारी और परामर्श से अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी झिझक के स्वास्थ्य केंद्रों से परामर्श लेने की अपील की। कार्यक्रम में लगभग 45 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। अंत में प्रतिभागियों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन फील्ड कोर्डिनेटर पंकज अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









