कांग्रेस नेतृत्व विहीन, मुद्दा विहीन दल है, वहां सबके अपने-अपने गुट है:आशुतोष तिवारी
Jul 23 2026
दतिया। दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने गुरुवार को दतिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों डांग करैरा, सलैया, चिराई, चक हतलई, छता, टका, पाली, सतारी, जौन्हार, कुरथर, बड़ौनी सहित कई अन्य गांवों के साथ दतिया नगर के वार्ड क्रमांक 24, 25, 28, 31, 33 और वार्ड क्रमांक 36 में जनसंपर्क कर आशीर्वाद लिया। सामाजिक संगठनों की बैठकों में सहभागिता की एवं नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहीन, मुद्दा विहीन दल है। उनके पास न कोई सशक्त नेतृत्व है, न ही कोई मुद्दे हैं और न ही कोई ऐसे विकास कार्य हैं, जो वे जनता के बीच में जाकर बता सकें। कांग्रेस में सभी नेताओं की अपनी अलग-अलग कांग्रेस है, अलग-अलग गुट हैं। गुटबाजी करने वाली पार्टी कभी भी विकास नहीं करा सकती, क्योंकि उनमें श्रेय लेने की होड़ लगी रहती है। विकास कराने का काम तो भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के पास केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जैसा सशक्त, समृद्धशाली नेतृत्व है तो वहीं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्?डेलवाल जैसा प्रबुद्ध, सक्षम नेतृत्व है, जो दिन-रात सिर्फ जनता की सेवा एवं विकास कार्यों के लिए काम करते हैं।
ये चुनाव दतिया विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का चुनाव है
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस का चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव तो दतिया विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का चुनाव है। जिन विकास कार्यों में दतिया विधानसभा पिछले ढाई वर्षों में पिछड़ गया है उन विकास कार्यों को करने का चुनाव है। कांग्रेस सिर्फ झूठा वादा करके जनता से वोट लेना जानती है। कांग्रेस पार्टी राजा-महाराजाओं की पार्टी है उन्हें आम जनता की परेशानियों और उनके कामों से कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यहां पर हर एक कार्यकर्ता को समान अवसर मिलता है। इस बार भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे आपकी सेवा का अवसर दिया है। आप सभी भाजपा को आशीर्वाद दीजिए, ताकि बंद पड़ा दतिया विधानसभा क्षेत्र के विकास का पहिया फिर से घूमे।
सेवा का अवसर दीजिए, सेवक बनकर आपके बीच में रहूंगा
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि भाजपा ने मुझे आपकी सेवा के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। एक बार सेवा का अवसर दीजिए, सेवक बनकर आपके बीच में रहूंगा। आपके सुख-दुख में बराबर का सहभागी बनूंगा। आपकी एक आवाज पर आपके दरवाजे पर आकर खड़ा हो जाउंगा। श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका। विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम करने वाली पार्टी है। आप दतिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मजबूत कीजिए, यहां से भाजपा मजबूत होगी तो मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी मजबूत होंगे। इस दौरान दतिया नगर में श्री आशुतोष तिवारी ने कई सामाजिक संगठनों की बैठकों में सहभागिता कर उन्हें विश्वास दिलाया कि भाजपा ने पहले भी सभी समाजों को उनका अधिकार दिलाया है, पार्टी ने भी सभी समाजों को नेतृत्व दिया है और आगे भी सभी सामाजिक संगठनों को उनके अधिकार मिलते रहेंगे।
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव में जनता का आशीर्वाद जमकर मिल रहा है। लोग गांव-गांव में उनकी भव्य अगवानी कर रहे हैं, बुजुर्ग, माताएं, बहनें उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं तो वहीं युवाओं के बीच भी वे लोकप्रिय हो रहे हैं। चुनाव-प्रचार के दौरान श्री आशुतोष तिवारी का जगह-जगह फलों, अनाजों से तुलादान भी किया जा रहा है। वे जनता के इस स्नेह से अभिभूत होकर सभी का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









