डॉ. पांडेय के जन्मदिवस पर पौधारोपण, बम बम भोले सेवा दल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Jul 23 2026
ग्वालियर। शहर के प्रतिष्ठित माधव महाविद्यालय परिसर में डॉ. पांडेय के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉक्टर संजय कुमार पांडे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं वाणिज्य विभाग में विभाग अध्यक्ष के पद पर समाज सेवा का कार्य अच्छे प्रकार से कर रहे हैं इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के साथ-साथ बम बम भोले सेवा दल के सदस्यों ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया और परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे रोपे। शिक्षा क्षेत्र में शिक्षा के लिए जन्मदिन को वृक्ष लगाकर मनाएगा तो हमारा देश हरा-भरा होगा क्योंकि छात्र-छात्राएं भी इन्हीं बातों को अपनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजय कुमार पांडेय ने कहा, ‘हर व्यक्ति को अपने जीवन के सबसे विशेष दिन, यानी अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यदि समाज का हर नागरिक इस संकल्प को अपना ले, तो हम न केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रख सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण भी दे सकते हैं। पौधारोपण के इस पुनीत कार्य में बम बम भोले सेवा दल की सक्रिय सहभागिता रही। दल के सदस्यों ने पौधों के रोपण के साथ-साथ उनके नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया। पौधारोपण अभियान में शहर व महाविद्यालय के अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से: प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा, जिला संगठक डॉक्टर मनोज अवस्थी डॉ. संजय कुमार पांडेय, आनंद पचौरी,श्री सुभाष शर्मा,कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पौधों को सींचकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









