बरौआ-चरखा मार्ग पर ई-रिक्शा पलटा, सवार लोग बाल-बाल बचे बच्चे
Jul 23 2026
भितरवार। बरौआ-चरखा मार्ग पर गुरुवार को ग्राम बरौआ के पास जर्जर पुलिया पर एक ई-रिक्शा (टमटम) पलट गया। जिससे उसमें सवार कुछ लोग चोटिल हो गए। वहीं साथ में मौजूद बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शि प्रेमनारायण रावत ने बताया कि ई-रिक्शा पुलिया से गुजर रहा था। तभी बारिश के कारण पुलिया पर जमा पानी और फिसलन के चलते वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। टम टम में सवार कुछ लोगों को चोटें आईं तथा उनका सामान भी पानी में बिखर गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मदद करते हुए टम टम में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और सामान को भी पानी से निकालने में सहयोग किया। घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि बरौआ के पास स्थित यह पुलिया लंबे समय से जर्जर हालत में है। बारिश के दौरान पुलिया में हुए गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन जोखिम भरा हो जाता है। लोगों का कहना है। कि यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









