विधायक के प्रयासों से नरवर रोड़ पर प्रस्तावित नवीन मंडी के लिए 1 करोड़ 22 लाख की राशि स्वीकृत
Jul 23 2026
भितरवार। बहुप्रतीक्षित नवीन कृषि उपज मंडी के निर्माण का रास्ता अब साफ होता दिखाई दे रहा है। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर के प्रयासों से किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने नवीन कृषि उपज मंडी के लिए 1 करोड़ 22 लाख 65 हजार 864 रुपये की राशि स्वीकृति कर दी है। जानकारी के अनुसार विधायक मोहन सिंह राठौर ने 10 जुलाई को भोपाल पहुंचकर मंडी बोर्ड के आयुक्त से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने भितरवार में नवीन मंडी कार्यालय एवं प्रांगण के निर्माण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत करने की मांग रखी थी। विधायक के प्रयासों पर कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 13 जुलाई को नवीन कृषि उपज मंडी के लिए राशि स्वीकृति कर दी है। जिससे 24.339 हेक्टेयर भूमि पर 1 करोड़ 22 लाख की राशि से नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रस्तावित नवीन मंडी बनने से किसानों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त व्यापारिक परिसर उपलब्ध होगा। मंडी में विशाल शेड,किसानों के लिए विश्राम गृह, बेहतर पेयजल,पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इससे किसान अपनी उपज आसानी से विक्रय कर सकेंगे।
नवीन मंडी बनने से नगर को जाम से मिलेगी निजात
वर्तमान में नगर के वार्ड क्रमांक 4 में कृषि उपज मंडी संचालित है। जिससे नगर में यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। नरवर हरसी मार्ग पर नवीन कृषि उपज मंडी बनने से नगर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा। जिससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं इस उपलब्धि पर विधायक मोहन सिंह राठौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह संकल्पित है। वहीं विधायक श्री राठौर ने संबंधित अधिकारियों को नवीन मंडी प्रांगण के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश भी दिए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









