ऋषि गालव विश्वविद्यालय के शहर कार्यालय का शुभारंभ
Jul 23 2026
ग्वालियर। ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमि पूजन 4 मई 2026 को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा हुआ था। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र गुरुपूर्णिमा 2027 से प्रारंभ होगा। ऋषि गालव विश्वविद्यालय के शहर कार्यालय (सिटी ऑफिस) का शुभारंभ नई सडक़ पर स्थित माधव महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में हवन पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर यशवंत इंदापुरकर, क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डॉ जगजीत सिंह नामधारी क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य, शशिकांत शर्मा समाजसेवी, मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र बांदिल, सचिव राजेंद्र वैद्य, कोषाध्यक्ष वृंदाव, प्रशासनिक अधिकारी डॉ प्रदीप बाजपेई, शासीनिकाय अध्यक्ष जगदीश अरोड़ा, कल्याण सिंह कौरव, सुधीर चतुर्वेदी, डॉ रविकांत द्विवेदी, सदस्य डॉ कुसुम भदोरिया, डॉ महिमा तारे, डॉ पुरुषोत्तम गौतम, गणेश बाग न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट मानसिंह जादौन, सचिव जागेश्वर सिंह भदोरिया, मध्य भारत शिक्षा समिति की संस्थाओं के प्राचार्य तथा अनेक शुभचिंतक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









