यूथ हॉस्टल ग्वालियर ने मनाई चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती
Jul 23 2026
ग्वालियर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ग्वालियर ने हेमसिंग की परेड पर स्थित शहीद त्रिमूर्ति तिराहा पर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की 120वी जयंती धूमधाम से मनायी। इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक, श्रीमती समीक्षा गुप्ता पूर्व महापौर ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। अतिथियों ने आजाद जी के जीवन से प्रेरणा लेने का युवाओं से आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन शैलेंद्र माहौर एवं आभार प्रदर्शन संस्था सचिव एवं राज्य उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में सुनील राय, भूपेन्द्र शर्मा, संतोष दास, निर्मल दास, सतीश अग्रवाल, रवि गौड़, प्रदीप सगरिया, दयाल सिंह, देवेंद्र बांदिल, पवन गर्ग, रविंद्र राजपूत, अजय गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, अरविंद राजावत, टीडी वैश्य, राकेश अग्रवाल सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









