मप्र अंडर 17 स्टेट चैस चैंपियनशिप 2026 की तैयारियां पूर्ण आयोजन 28 व 29 जुलाई को

Jul 22 2026

ग्वालियर। जिला शतरंज संघ ग्वालियर एवम् मध्य प्रदेश चैस एसोसिएशन अडॉप्ट कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश अंडर 17 स्टेट चैस चैंपियनशिप का आयोजन 28 व 29 जुलाई को ग्वालियर में आयोजित किया जाएग। इस आयोजन की जानकारी मध्य प्रदेश चैस एसोसिएशन के यश पाल ने साझा की। उन्होंने बताया की जिला शतरंज संघ के आग्रह पर यह आयोजन ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी देते हुए जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि स्टेट टूर्नामेंट अंडर 17 की मेजबानी ग्वालियर को सौपी गई है और इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। संजय क_ल ने बताया कि यह टूर्नामेंट 28 व 29 जूलाई को 7 आई वर्ड स्कूल शिवपुरी लिंक रोड में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस टूर्नामेंट को छ राऊंड में पूरा किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को अपना ओरिजनल जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।