नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 1 अगस्त को
Jul 22 2026
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी द्वारा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक एवं रचनात्मक सप्ताह के तहत 1 अगस्त शनिवार को नि:शुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक माधव प्लाजा हुजरात पुल चौराहे के पास किया जाएगा। नेत्र परीक्षण शिविर में डॉक्टर आदित्य मोदी, डॉक्टर कार्तिकेय मोद, डा प्रणिका पाराशर, डॉक्टर हेमंत मोदी द्वारा मोतियाबिंद की जांच, चश्मे की जांच काले मोतियाबिंद की जांच, पुतली के रोगों की जांच, आंखों में लालीपन एवं जलन की जांच की जा जावेगी। रजिस्ट्रेशन का समय प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक रहेगा। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका डॉक्टर शिखा क_ल, संरक्षक सुरेश गुप्ता दादा, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, मुकेश गुप्ता, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी ने सभी आम नागरिकों से निवेदन किया है कि संस्था द्वारा आयोजित निशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ उठाये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









