झांसी रोड पर बिजली के पोल बने सडक़ निर्माण में बाधा
Jul 22 2026
ग्वालियर। झांसी रोड पर पिछले करीब एक वर्ष से व्हाइट टॉपिंग सडक़ निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन निर्माण क्षेत्र में बाधक बने बिजली के पोल अब तक नहीं हटाए गए हैं। संबंधित विभाग और ठेकेदार को इन पोलों की जानकारी होने के बावजूद समय रहते इन्हें हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। अब जब सडक़ निर्माण की तैयारी शुरू हो चुकी है, तब एक ओर लगे बिजली के पोल को हटाने की कवायद की जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिना बिजली के पोल हटाए सडक़ का निर्माण कर दिया जाएगा? यदि पोल हटाए बिना सडक़ बना दी जाती है और बाद में उसे हटाने के लिए बनी हुई सडक़ को तोड़ा जाता है, तो इससे सरकारी धन की बर्बादी के साथ सडक़ की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सडक़ निर्माण से पहले सभी विद्युत पोल और अन्य बाधाओं को हटाना विभाग और ठेकेदार की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद करीब एक वर्ष तक समस्या का समाधान न होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पहले सभी बाधक पोलों को हटाकर या स्थानांतरित कराकर ही व्हाइट टॉपिंग का कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य में सडक़ को तोडऩे और सरकारी धन की बर्बादी की स्थिति उत्पन्न न हो।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









