युवाओं ने मप्र विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमणकर मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात
Jul 22 2026
भोपाल। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘पॉलिसी एंड लीडरशिप यात्रा’ के अंतर्गत संस्था के सदस्यों ने मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा भवन भोपाल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस विशेष भ्रमण का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, विधायी प्रक्रिया तथा नीति निर्माण की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा मानसून सत्र में जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर होने वाली चर्चाओं एवं विधायी प्रक्रियाओं को निकट से समझा। विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने सदन की कार्यप्रणाली, प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयकों के प्रस्तुतीकरण एवं पारित होने की प्रक्रिया सहित लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, जनभागीदारी तथा प्रभावी नेतृत्व के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्र एवं समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना योगदान दें।
गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरुआ ने बताया कि संस्था का ‘पॉलिसी एंड लीडरशिप यात्रा’ कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं, सार्वजनिक नीति, प्रशासनिक व्यवस्था एवं नेतृत्व कौशल का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण युवाओं में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर संस्था संयोजक आकाश त्रिपाठी, खुशबू अग्रवाल, मेंटर सीए ऋषि गोयल, सलोनी खंडेलवाल, श्रद्धा भदौरिया, हर्ष श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









