संकित मिडकॉन 2026 का आयोजन हुआ
Jul 21 2026
ग्वालियर। संकित मिडकॉन 2026 का आयोजन गुना में किया गया। जिसमें जेसीआई ग्वालियर द्वारा लगभग 40 सदस्यों और पूर्व अध्यक्षों ने भाग लिया। जेसीआई ग्वालियर को सर्वाधिक 25 अवार्डों से नवाज़ा गया। जिसमें जोन के बेस्ट प्रेसिडेंट का अवार्ड कपिल अग्रवाल को दिया गया, बेस्ट सैक्रेटरी का अवार्ड विजय अग्रवाल को दिया गया, बेस्ट एलओ ऑफिसर का अवार्ड नितिन गंगेले को दिया गया, बेस्ट जेसी का अवार्ड विपुल रजवाड़े को दिया गया, बेस्ट न्यू जेसी का अवार्ड सुयश गोयल को दिया गया, बेस्ट बुलेटिन का अवार्ड जेसीआई ग्वालियर को मिला, इसके अलावा उपाध्यक्ष सुमित सिंघल, अर्पित गगरानी को अवार्ड दिया गया, वैभव सिंघल, सत्यम अग्रवाल, मुकुल खंडेलवाल, शुभम मित्तल, गौरव नागर को दिया गया। बेस्ट जेसीरेट का अवार्ड लेडी शिवानी अग्रवाल, लेडी बीनू अग्रवाल को दिया गया। इसके अलावा बेस्ट चैप्टर का फस्र्ट रनरअप का अवार्ड जेसीआई ग्वालियर को मिला, इसके अलावा और भी अवार्ड दिये गये।
इस मिडकॉन संकित में पूर्व अध्यक्ष साकेत गुप्ता, वरुण अग्रवाल, मानव मेहरा, रीतेश अग्रवाल, आनंद शर्मा के अलावा संस्था अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नितिन गंगेले, सुमित सिंघल, विपुल रजवाड़े, वैभव सिंघल, सत्यम अग्रवाल, मुकुल खंडेलवाल, शुभम मित्तल, गौरव नागर, धर्मेंद्र गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अंकित सिंघल, सुयश गोयल, पंकज गुप्ता, पुलकित गर्ग, अंकुर बंसल, तरुण बंसल, अंकुर अग्रवाल, संदीप जैन,प्रदीप अग्रवाल आदि सदस्यों ने बढ़ चढक़र भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









