लायंस क्लब मैत्री की इंस्टॉलेशन सेरेमनी एवं चार्टर नाइट आगाज संपन्न

Jul 21 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर मैत्री की इंस्टॉलेशन सेरेमनी एवं चार्टर नाइट आगाज़ का आयोजन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशुतोष वशिष्ठ रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्लब के सदस्यों को जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। समारोह के दौरान विकास गंगवाल ने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को विधिवत स्थापित करते हुए पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। वहीं लायन नितिन मंगलिक ने क्लब के नवसदस्यों का इंडक्शन संपन्न कराया तथा उन्हें लायनवाद के सिद्धांतों एवं सेवा कार्यों से जुडऩे के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र सिंघल, सुधीर बाजपेई, सीएस तोमर, अजय सप्रा, भूपेंद्र तोमर एवं पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी में रघुवंश मणि अग्रवाल ने अध्यक्ष, अमित गुप्ता ने सचिव तथा मोहित बंसल ने कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह सौहार्द, उत्साह एवं सेवा भावना से परिपूर्ण रहा। अंत में क्लब परिवार ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के नए संकल्पों के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।