तेज रफ्तार कार ने ठेले में मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल
Jul 21 2026
ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सडक़ किनारे खड़े ठेले को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला उछलकर पैदल जा रहे पति-पत्नी पर जा गिरा। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ठेला संचालक को मामूली चोट आई। घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
पुलिस के मुताबिक, घटना बिगत रात करीब 10 बजे पुरुषोत्तम विहार इलाके की है। सफेद रंग की एक वेन्यू कार तेज रफ्तार में आ रही थी। कार ने सडक़ किनारे खड़े ठेले को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ठेला उछलकर बाजार की ओर पैदल जा रहे हनुमान नगर निवासी सुरजीत भदौरिया और उनकी पत्नी संध्या भदौरिया पर जा गिरा। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। फुटेज में कार ठेले को टक्कर मारते और चालक को मौके से भागते हुए देखा जा सकता है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ हिट एंड रन और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और चालक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









