कलश यात्रा के लिए महिलाओं को बांटी साड़ी, कोयला वाले हनुमान पर कथा आज से
Jul 21 2026
ग्वालियर। मोतीझील स्थित श्रीचिंताहरण कोयला वाले हनुमान मंदिर पर 22 जुलाई से कथा आरंभ होगी। कथा से पूर्व इसी दिन सुबह 11 बजे पौ वाले बाबा बायपास से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमेें महिलाएं पीले साड़ी पहनकर शामिल होंगी। 251 महिलाओं को कलश यात्रा के लिए पीली साडिय़ां बांटी गईं। कार्यक्रम संयोजक प्रेम बरौनिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति कोयला वाले हनुमान पर मंदिर के पुजारी संतोष भैया के सानिध्य में यह आयोजन होने जा रहा है। कथा व्यास श्रीधाम वृंदावन के पं. शरद कुमार शास्त्री होंगे। 22 जुलाई को कथा आरंभ होगी और 23 जुलाई को कथा स्थल पर कन्या विवाह आयोजित किया जाएगा। 24 को ध्रुव चरित्र, 25 को समुद्र मंथन, श्रीकृष्ण जन्म 26 श्रीकृष्ण बाल लीला, 27 को रुक्मिणी विवाह, 28 को सुदामा चरित्र के साथ कथा विश्राम होगा एवं 29 को हवन पूर्णाहुति एवं भण्डारा होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









